उपायुक्त कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल करते डाक सेवक।
- फोटो : अमर उजाला
चंबा। ग्रामीण डाक सेवक मंडल चंबा की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन में प्रवेश कर गई। संघ का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक वे आंदोलनरत रहेंगे। संघ का कहना है कि उनकी मांगें जायज हैं लेकिन सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है। पदाधिकारियों का कहना है कि जीवन के जिस पड़ाव पर सहारे की आवश्यकता होती है, विभाग खाली हाथ घर में बिठा रहा है। उन्होंने कहा कि संघ की काफी पुरानी मांग पेंशन के लिए सरकार के पास सोचने तक का समय नहीं है। संघ ने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे। इस मौके पर ग्रामीण डाक सेवक चमन सिंह, ओम प्रकाश, सुभाष कुमार, मनोहर लाल, मदन लाल, परस राम, प्रेम सिंह सहित समस्त ग्रामीण डाक सेवक मौजूद रहे।