फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बनेगा डायलिसिस सेंटर, बीपीएल मरीजों की मुफ्त जांच

विज्ञापन
doctor - फोटो : demo pic
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण कुमार
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में जल्द ही डायलसिस सेंटर खुलेगा। इसके खुलने के बाद जिले के किडनी रोग से ग्रस्त मरीजों को डायलसिस करवाने के लिए टांडा और आईजीएमसी शिमला नहीं जाना पड़ेगा। सोमवार को चंबा दौरे पर आए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इसकी घोषणा की। डायलसिस सेंटर में बीपीएल परिवार से संबंधित मरीजों को मुफ्त इलाज मिलेगा। डायलसिस सेंटर का निर्माण प्रधानमंत्री डायलसिस योजना के तहत होगा। इस बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सदर विधायक और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को निर्देश जारी किए। उन्होंने इस मौके पर कहा कि चंबा में जल्द डायलसिस सेंटर का निर्माण किया जाए। इसके बाद डायलसिस सेंटर में जिन आधुनिक उपकरणों की आवश्यकता होगी। इसके लिए भी केंद्र सरकार विशेष बजट उपलब्ध करवाएगी। डायलसिस सेंटर खुलने के बाद जिले की पांच लाख से ज्यादा आबादी को लाभ मिलेगा। डायलसिस सेंटर में किडनी रोग से ग्रसित मरीजों का इलाज होगा। प्रधानमंत्री डायलसिस योजना में गरीब परिवार के मरीजों का विशेष ध्यान रखा है। अकसर गरीब परिवार किडनी की बीमारी होने पर इलाज नहीं करवा पाते। इसकी वजह यह है कि किडनी की बीमारी का इलाज करवाने में काफी खर्च आता है। चंबा में इसका इलाज उपलब्ध नहीं था। इस कारण मरीजों को किडनी रोग का इलाज करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज टांडा या आईजीएमसी शिमला जाना पड़ता था। चंबा में डायलसिस सेंटर खुलने के बाद किडनी रोग के मरीजों को उपचार के लिए दूसरे जिलों में नहीं जाना पड़ेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश के सभी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले। इसके लिए कई योजनाएं भी शुरू की हैं। इसमें गरीब परिवार के लोगों को विशेष सुविधाएं दी जा रही है। चंबा में डायलसिस सेंटर बनाने का जिम्मा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सदर विधायक को सौंपा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें