फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसाली-आईटीआई मार्ग पर लगी स्ट्रीट लाईटें बनी शोपिस

विज्ञापन
street light - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जनसाली-आईटीआई मार्ग पर लगीं स्ट्रीट लंबे समय से खराब पड़ी है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को रात के समय आवाजाही में करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद नगर परिषद इन लाइटों की मरम्मत नहीं करवा रहा है। आलम, यह है कि बीते एक महीने से मोहल्ले में लगी अधिकांश स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। स्ट्रीट लाइटों के बंद होने से मार्ग से रात के समय गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मोहल्ले में लगाई गई स्ट्रीट लाइटों का लोगों को कोई भी लाभ नहीं मिल रहा है। मोहल्लावासियों ने नप चंबा की अध्यक्ष से मांग की है कि प्राथमिकता के आधार पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाई जाए। योगराज, प्रताप चंद, अंबिया राम, सुरेश कुमार, सुभाष कुमार, रोहित कुमार, विजय कुमार, मोहित कुमार, विक्की और हंसराज ने बताया कि जनसाली-आईटीआई मार्ग पर लगाई गई कुछ स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। स्ट्रीट लाइटों के बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। नप अध्यक्ष नीलम नैयर ने बताया कि मोहल्ले में खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाने के लिए ठेकेदार को निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें