फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनस डिग्री तापमान में परीक्षा देने पहुंचे नौनिहाल

विज्ञापन
snowfall - फोटो : demo pic
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
किहार(चंबा)। किहार सेक्टर में बर्फबारी से जनजीवन बुरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है। एक तरफ जहां ग्रामीणों को परेशानियां उठानी पड़ रही है तो वहीं नौनिहालों को प्रचंड ठंड में माइनस डिग्री तापमान में परीक्षा देने सीनियर सेकेंडरी स्कूल भांदल जाना पड़ रहा है। बुधवार को भांदल में करीब छह इंच तक बर्फ थी। वहीं संघणी में एक फुट, प्रियुंगल में दो फुट और लंघेरा में ढाई फुट बर्फ जमी हुई है। वहीं दूसरी तरफ किहार में सुबह के समय बर्फ पिघल गई। गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों से जिला में मौसम ने रुख बदला है। निचले क्षेत्रों में जहां बारिश हो रही है तो वहीं ऊंचाई इलाकों में और रिहायशी क्षेत्रों में भी बर्फबारी हो रही है। अभिभावक राकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, अमित कुमार, भीम सैन, तजेंद्र सिंह, सुभाष कुमार अक्षय कुमार, रोशन लाल और बलदेव सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बर्फ ने उनकी दिक्कतों को बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा दिक्कत नौनिहालों को पेश आ रही है। परीक्षा देने के लिए छात्र-छात्राओं को कंपकंपाती ठंड में स्कूल जाना पड़ रहा है। कुल मिलाकर क्षेत्र में जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन


बर्फबारी से भांदल-लंगेरा मार्ग बाधित
किहार क्षेत्र में भारी बर्फबारी होने से भांदल से लंगेरा मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित हो गया है। इसके चलते क्षेत्र में बर्फबारी की वजह से यातायात व्यवस्था ठप हो गई है। इस मार्ग पर दो फुट से लेकर तीन फुट तक बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें