फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओएस के तहत परीक्षा फार्म भरने का शेड्यूल जारी

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
होली (चंबा)। एसओएस के तहत आठवीं, दसवीं और ग्यारहवीं कक्षाओं के लिए वार्षिक परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शेड्यूल के तहत 17 नवंबर तक छात्र-छात्राएं बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं। जबकि इसके बाद आवेदन के साथ-साथ विलंब शुल्क भी छात्र-छात्राओं को भरना पड़ेगा। 18 नवंबर से तीस नवंबर तक परीक्षा फार्म भरने वाले अभ्यर्थियों को अविलंब शुल्क सहित परीक्षा शुल्क 250 रुपये देना होगा। जबकि एक दिसंबर से तीस दिसंबर तक आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को पांच सौ रुपये चुकाने होंगे।
गौरतलब है कि मार्च माह में एसओएस के तहत उक्त कक्षाओं की परीक्षाएं आयोजित की जाती है। इसके तहत छात्र-छात्राएं नवंबर महीने से ही अपने फार्म भरना शुरू करते हैं। फार्म भरने के लिए जहां पहले बिना शुल्क फार्म भरे जाते हैं तो उसके बाद विलंब के साथ भी फार्म भरे जा सकते हैं। एसओएस प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि एसओएस के तहत परीक्षा फार्म भरने का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली स्कूल में शुरू हुुई आवेदन प्रक्रिया
होली स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने बताया कि एसओएस के तहत फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं निर्धारित परीक्षा शुल्क के साथ फार्म भर सकते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें