फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन के लिए बुक रही 21 बसें, यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। विधानसभा चुनावों के लिए निर्धारित की गई नामांकन की अंतिम तिथि 23 अक्तूबर को समर्थकों को लाने-ले जाने के लिए नेताओं ने एचआरटीसी की 21 बसें बुक रहीं। इस वजह से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आवाजाही के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग स्टॉपेज पर बसों का इंतजार करते रहे। इससे सबसे अधिक परेशानी स्कूल, कॉलेज और सरकारी कर्मचारियों को सबसे अधिक परेशानियां झेलनी पड़ी। प्रत्याशियों ने एचआरटीसी के पास करीब एक लाख 39 हजार रुपये बतौर किराया जमा करवाया। गौरतलब है कि विस चुनावों के लिए मैदान में कूदे विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों और आजाद उम्मीदवारों ने अपना-अपना नामाकंन पत्र दाखिल करने के समर्थकों के लिए बसों की बुकिंग करवाई थी। इसका मकसद नामांकन के दौरान ज्यादा से ज्यादा भीड़ को इकट्ठा करना था ताकि वह शक्ति प्रदर्शन कर अपनी प्रबल दावेदारी पेश कर सके। इसके साथ ही बसों से समर्थकों को लाने और वापस जाने की सुविधा भी की गई थी। मगर प्रत्याशियों की चाह की वजह से कई ग्रामीण क्षेत्रों में बसों की कमी रही। इस वजह से आम जनता को परेशानी से दो चार होना पड़ा। परिवहन निगम से मिली सूचना के मुताबिक बुक करवाई गई बसें साहो, परिहार, रठियार, गागला, रजेरा और कीड़ी सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर दौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें