फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के जड़ौथा गांव में अग्निकांड, जले तीन व दो मंजिला मकान

विज्ञापन
होली के जड़ोथा गांव में जल कर राख हुआ मकान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
(चंबा)। ग्राम पंचायत होली के तहत गांव जड़ौथा में आग लगने से एक तीन मंजिला और एक दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में पांच परिवार बेघर हो गए हैं। आग लगने से घर के रखे कीमती सामान सहित करीब 15 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। अग्निकांड सोमवार सुबह उस समय पेश आया जब अचानक एक मकान में आग गई। हालांकि गांव के लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन इसमें कामयाब नहीं हो पाए। खड़ामुख में अग्निशमन केंद्र का टॉल फ्री नंबर न होने के कारण वह यहां सूचना नहीं दे पाए। विभागीय टीम नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट तैयार कर रही है। जिसे प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा जाएगा। जानकारी के अनुसार केहर सिंह और उसके तीन बेटे राज सिंह, अजय और विजय अपने परिवार के साथ तीन मंजिला मकान (12 कमरे) में रहते थे। जबकि रोशन ने अपना अलग घर बना रखा है। इस दो मंजिला मकान (तीन कमरे) में घर का सामान रखा हुआ था। महिला मंडल का सामान भी इस ही भवन में था। सोमवार की सुबह अचानक किसी कारण से घर में आग लग गई।घ् आग की लपटें देख केहर सिंह और उसका परिवार जान बचाकर बाहर निकले। इसके बाद गांव में आग लगने की खबर फैल गई। स्थानीय लोगों ने गांव के साथ लगती बावड़ी से पानी ढोकर आग बुझाने का प्रयास किया। मगर तब तक आग पूरे मकान में फैल चुकी थी। सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान मौके पर पहुंची और प्रशासनिक टीम को इसकी सूचना दी। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट बनाने का कार्य शुरू किया। स्थानीय पंचायत प्रधान वंदना ठाकुर का कहना है कि इस अग्निकांड में दो परिवारों को काफी नुकसान हुआ है। कहा कि पंचायत की ओर से हरसंभव सहायता प्रभावितों को प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें