चंबा।
13 से 15 अक्तूबर तक धर्मशाला में आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा की छात्रा रंजू कुमारी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। रंजू कुमारी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय लंबी कूद में गोल्ड मेडल जीतकर जिला चंबा का नाम रोशन किया है।
रंजू कुमारी का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सोमवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य उर्वशी पुरी ने की।
इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। समारोह मेें छात्रा रंजू कुमारी को सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी स्कूल अध्यापकों ने रंजू को बधाई दी। प्रधानाचार्य उर्वशी पुरी ने बताया कि रंजू कुमारी से उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल की पूरी उम्मीद थी। उनकी उम्मीदों पर रंजू कुमारी खरी उतरी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी रंजू कुमारी जिला चंबा व प्रदेश का नाम देश भर में रोशन करेगी।
000