भरमौर (चंबा)। वन एवं मत्स्य मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि भरमौर विस क्षेत्र में सड़क, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाना मेरी प्राथमिकता में शुमार है। जनजातीय क्षेत्र की सभी पंचायतों में एक समान विकास करवाया जा रहा है। विकास कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं दी जा रही है। वन मंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिए कि 19 अगस्त को भरमौर-ददवां-गरीमा सड़क को लोकार्पित किया जाएगा। वह स्वयं सड़क पर बस को हरी झंडी दिखाएंगे। अपग्रेड रावमापा सामरा को भी लोगों को समर्पित किया जाएगा। 31 अगस्त को प्यूहरा पंचायत में बस योग्य मार्ग संताह से गुगली का भी उद्घाटन किया जाएगा। गुराड़ पंचायत में दो मार्गों को लोकार्पण होगा। वन मंत्री ने कहा कि रैटा से गुटडू, घरेठ हैत वाया दुर्गठी सड़कों पर 50 लाख की धनराशि व्यय की जा रही है। उन्होंने चड़ी, राड़ी, गुंआ मार्ग के कार्य को तेज गति प्रदान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम विनय धीमान, टीएससी मेंबर भजन ठाकुर सहित पंचायत प्रतिनिधि व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।