फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डीएवी सुरंगानी के 19 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन

Wed, 30 Sep 2026 04:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर लौटे डीएवी सुरंगानी के विद्यार्थी विद्यालय के प
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। डीएवी पब्लिक स्कूल बीएसपीएस सुरंगानी के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय कुश्ती और कबड्डी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। इससे 19 खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन

कुश्ती में अंडर-14 छात्रा और अंडर-17 वर्ग की टीमों ने स्वर्ण, जबकि अंडर-14 और अंडर-17 छात्र वर्ग के खिलाड़ियों ने रजत पदक जीते। कबड्डी में अंडर-17 छात्रा और छात्र टीमों ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
विद्यालय के विराट, आरुषि नेगी, दिव्यम राणा, अर्नव शर्मा, नीरज ठाकुर, अंशुमन शर्मा, सिमरन, आरुषि शर्मा, सोनाक्षी, हर्षिता ठाकुर, आयरा आजाद, अदिति राणा, नव्या ठाकुर, लिपाक्षी, दीक्षिता, प्रियांशी ठाकुर, मोहम्मद शकील, रिदम शर्मा और मयंक का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

शिक्षक प्रभारी नसीम मोहम्मद और शारीरिक शिक्षिका आरती बाली ने खिलाड़ियों को बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने पूर्व प्रधानाचार्य नरेश कुमार शर्मा सहित चेयरमैन मदन लाल शर्मा, एआरओ एचपी जोन-बी बिक्रम सिंह, स्कूल मैनेजर अशोक कुमार गुलेरिया, अभिभावकों और हितधारकों का सहयोग के लिए आभार जताया।साथ ही चयनित खिलाड़ियों के उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें