चंबा। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार घट रहा है। बुधवार को 43 लोग स्वस्थ हुए तो 19 लोग संक्रमित पाए गए। संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
सीएमओ डॉ. कपिल शर्मा ने कहा कि बुधवार को रैट में जांच के लिए भेजे गए 1303 सैंपलों में से 1289 सैंपल निगेटिव जबकि, 14 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं, मंगलवार को आरटीपीसीआर लैब में जांच के लिए भेजे गए 359 सैंपलों में से 351 सैंपल निगेटिव, तीन रिजेक्ट और पांच सैंपल पॉजिटिव पाए गए। बुधवार को छह वर्षीय बच्चे समेत 19 लोग संक्रमित पाए गए।
संक्रमित आने वाले कलसुई, कुरांह, भरमौर, त्रिभोल, दुर्गेठी, गरोला, भद्रम, हरदासपुरा, सरोल, सनवाल, टिकरी, सरू, राख, ब्रेही, राजपुरा, चब्बड, केहलू से ताल्लुक रखते हैं। कहा कि जिले में अब तक 11007 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10603 स्वस्थ हो चुके हैं। 260 लोग विभिन्न कोविड केयर सेंटरों और होम आइसोलट में उपचाराधीन हैं। उन्होंने जिले के लोगों को मिलने वाली रियायतों के दौरान भी कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने की बात कही।