विहिप ने स्कूली बच्चों को बांटीं कॉपियां
चंबा। विश्व हिंदू परिषद प्रखंड चुवाड़ी की ओर से चुवाड़ी में अभिनय सौंधी की अध्यक्षता में केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला चुवाड़ी के पहली कक्षा से लेकर पांचवीं कक्षा तक के करीब 70 विद्यार्थियों को नि:शुल्क कॉपियां बांटीं गईं। इस मौके पर सर्वप्रथम सभी छात्र-छात्राओं को नए सत्र की शुरुआत के लिए और नई कक्षा में पहुंचने पर बधाई दी। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद प्रखंड चुवाड़ी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन धीमान, उपाध्यक्ष कैप्टन उत्तम चंद, शशि कपूर, मंत्री शशि चंबियाल, सह मंत्री शाम धीमान, हरि मोहन डोगरा सहित स्कूल शिक्षक उपस्थित रहे।