चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साच में दसवीं कक्षा का परिणाम शानदार रहा है। स्कूल की प्रिया राणा ने आईटीएस वोकेशनल विषय में सौ में सौ अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। प्रिया राणा के स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रधानाचार्य सुधीर सहगल और वोकेशल शिक्षक संदीप विज ने प्रिया को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्कूल शिक्षक संदीव विज ने बताया कि आईटीएस वोकेशनल विषय में प्रिया की काफी रुचि थी। कड़ी मेहनत के बाद प्रिया ने परीक्षा में पूरे सौ अंक प्राप्त किए हैं। प्रिया मौजूदा समय में साच स्कूल में ही कला संकाय में जमा एक की पढ़ाई कर रही है।
प्रिया के पिता रविंद्र राणा पेंटर हैं। उन्होंने प्रिया की पढ़ाई में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी। प्रिया के अलावा स्कूल में अनुज ने 99 और पलवी ने 96 अंक प्राप्त किए। स्कूल में मंगलवार को तीनों विद्यार्थियों को स्कूल प्रधानाचार्य सुधीर सहगल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।