फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की तार छूने से झुलसा किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत सियुला के कुंड गांव में करंट लगने से 11 वर्षीय किशोर का हाथ झुलस गया। गनीमत रही कि हादसे में किशोर की जान बच गई। घायल की पहचान राहुल पुत्र जीवन के रूप में हुई है। वह शनिवार को दोपहर के समय अन्य बच्चों के साथ गांव में बने पानी के टैंक के ऊपर खेल रहा था। इसी दौरान टैंक के ऊपर से गुजर रही बिजली की तार पर उसका हाथ लग गया। इससे किशोर को जोरदार झटका लगा और उसका हाथ बुरी तरह से झुलस गया।
विज्ञापन


गनीमत रही कि उसकी जान बच गई। हादसे के बाद अन्य बच्चे भी घबरा गए। बच्चों ने गांव के लोगों को इस घटना की जानकारी दी। परिजन तुरंत बच्े को उपचार के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र लचोड़ी लेकर आए। यहां पर बच्चे के हाथ की मरहम पट्टी की गई। पंचायत प्रधान राकेश कुमार ने हादसे की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी।

प्रशासन की ओर से कानून गौर व पटवारी को घटनास्थल का मुआयना करने के लिए भेजा गया है। नायब तहसीलदार सलूणी अशोक कुमार ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला लाया गया है। कानूनगो और पटवारी को मौके पर भेजा गया है। झुलसे हुए बच्चे को प्रशासन की ओर से सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें