फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह व शाम के वक्त वाहन चलाते वक्त बरतें वाहन चालक सावधानियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह-शाम वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें चालक
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए जारी की एडवाइजरी
कहा, कोहरा पड़ने से सड़कों पर बढ़ रही फिसलन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिला के विभिन्न संपर्क मार्गों पर सावधानी से वाहन चलाने के बारे में लोक निर्माण विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। लोक निर्माण विभाग के मुताबिक सुबह के समय सड़क पर कोहरा पड़ने से फिसलन बढ़ जाती है। इसके चलते हादसा होने की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए वाहन चालक सावधानी बरतें, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। गौरतलब है कि जिला में इस बार काफी बार बर्फबारी हुई है। इसके चलते जिला में प्रचंड ठंड पड़ रही हैै। मौसम साफ होने पर सुबह के वक्त कोहरे की मोटी परत सड़क पर जम जाती है। इसके चलते हादसे होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने का आह्वान किया है। बीते दिनों भी कोहरे की वजह से एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई। इस कारण बाइक चालक की मौत हो गई। हादसे की वजह से बाइक का सड़क पर कोहरे पर स्किड होना ही बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें