फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे पर 13 घंटे थमे रहे वाहनों के पहिये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। भारी बारिश की वजह से हुए भूस्खलन की वजह से भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग 13 घंटों तक बाधित रहा। वाहनों की आवाजाही बाधित होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात साढ़े नौ बजे के करीब उच्च मार्ग पर परेल, सरू और चनेड़ के समीप पहाड़ी दरकने के बाद भूस्खलन हुआ। हाईवे पर बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से लंबी दूरी की बसों समेत अन्य राज्यों और जिलों से आने वाली बसों में सवार यात्रियों को 13 घंटों तक बसों में ही बैठकर मार्ग खुलने का इंतजार करना पड़ा। इसके बाद राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण ने चंबा और द्रड्डा की तरफ से जेसीबी से मौके पर पहुंचकर सुबह दस बजे मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया। इसके बाद हाईवे बंद होने से रास्तों में फंसे सैकड़ों लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात चंबा-पठानकोट मार्ग पर परेल, सरू और चनेड़ में पहाड़ी दरकने से बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ। इसके चलते वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गई। बारिश के कारण यहां पहाड़ियां दरकने की वजह से यह समस्या पेश आई। राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण ने सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजकर मार्ग को बहाल करने के प्रयास शुरू किए। मगर जगह-जगह भूस्खलन होने की वजह से इसे बहाल करने में कई घंटे लग गए। इस दौरान हाईवे में बसों और छोटे वाहनों से आवाजाही करने वाले सैकड़ों लोगों को पूरी रात वाहनों में ही गुजारनी पड़ी। एनएच प्राधिकरण ने शनिवार सुबह दस बजे हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया। यात्री सूरज कुमार, परमेश कुमार, राज कुमार, देवी चंद, प्रकाश चंद, राज कुमार, योगराज, सुरेश कुमार, रोशन लाल, धर्म चंद, कमला कुमार और रिंकू कुमार ने बताया कि यह मुख्य मार्ग है। इस कारण यहां वाहनों की आवाजाही काफी अधिक रहती है। मगर मार्ग बंद होने के कारण जिले से बाहर जाने के लिए कोई अन्य विकल्प नहीं बचता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि उक्त मार्ग पर भूस्खलन संभावित क्षेत्र के समीप सुरक्षा कार्य पूरे किए जाएं।
विज्ञापन

इनसेट
राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण चंबा के अधिशाषी अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया ने बताया कि हाईवे को बहाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि तीन जगह भूस्खलन होने के कारण आवाजाही ठप हुई है। शनिवार सुबह के समय हाईवे को खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें