अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग चतुुर्थ श्रेणी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई अध्यक्ष गजिंद्र कुमार ठाकुर ने की। प्रतिनिधिमंडल में महासंघ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। संघ ने विस उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए पुरानी पेंशन योजना जल्द बहाल करने की गुहार लगाई है। जिससे कर्मचारियों को किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। प्रतिनिधिमंडल में शामिल गजिंद्र कुमार ठाकुर, राम ठाकुर और अन्य सदस्यों ने बताया कि 2003 के बाद कर्मचारियों को पुरानी पेंशन सेवा से वंचित रखा जा रहा है। इसके चलते कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सेवानिवृत्त के बाद पुरानी पेंशन योजना ही उनका सहारा है। उन्होंने बताया कि सरकार अगर पुरानी पेंशन योजना को बहाल करती है, तो इसका प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि वह पिछले काफी समय से इस मांग को उठा रहे हैं। मगर अभी तक यह मांग पूरी नहीं हो पाई है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए।