फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुवाड़ी के पहलवान चमन ने जीता दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगला (चंबा)। ग्राम पंचायत मंगला में रविवार को दंगल का आयोजन किया गया। मंगला पंचायत के उपप्रधान सुधीर कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

रविवार सुबह हाडा मोहल्ला में स्थित लखदाता मंदिर से झंडा दंगल मैदान तक लाया गया। दंगल का आगाज दो नन्हें पहलवानों के बीच मुकाबले से हुआ। दंगल का फाइनल मुकाबला चुवाड़ी के पहलवान चमन और बघेईगढ़ के पहलवान महिंद्र के बीच हुआ। चुवाड़ी के पहलवान चमन ने बघेईगढ़ के पहलवान महिंद्र को चित कर दंगल अपने नाम किया। विजेता पहलवान को मुख्यातिथि ने 3100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया। उपविजेता पहलवान महिंद्र को 2100 रपये दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें