फुटबाल टीम के लिए चयन आठ को
सोलन के ठोड़ा ग्राउंड में 13 से 15 अक्तूबर तक होगी प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। हिमाचल फुटबाल संघ के तत्वाधान और जिला फुटबाल संघ सोलन के सहयोग से बचपन हिमाचल अंडर-13 फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन सोलन के ठोडो ग्राउंड में 13 से 15 अक्तूबर तक होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला फुटबाल संघ चंबा टीम का चयन 8 अक्तूबर को सुबह चंबा चौहान में सात बजे किया जाएगा।
इस के बारे में जानकारी देते हुए जिला फुटबाल संघ चंबा के सचिव नरेश खन्ना ने बताया कि चयन प्रक्रिया में केवल वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिनका जन्म 1 जनवरी 2005 से पहले और 31 दिसंबर 2006 के बीच हो। सभी खिलाड़ियों को चयन के दौरान मूल प्रमाण पत्र नगर पालिका या सचिव पंचायत के जारी प्रमाण पत्र लाना आवश्यक होगा। चयन प्रतियोगिता के लिए कोई यात्रा भत्ता मान्य नहीं होगा। चयन प्रतियोगिता के चेयरमैन प्रेम भूषण हितैषी नियुक्त किए गए हैं।