फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राउपा प्लयूर में आसमानी बिजली गिरने से कंप्युटर लैब जली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली गिरने से पल्यूर स्कूल की कंप्यूटर लैब जली
विज्ञापन

लैब में लगे 10 कंप्यूटर और अन्य सामान जलकर राख
हादसा स्कूल के समय होता तो बच्चे भी आ सकते थे चपेट में
अमर उजाला ब्यूरो
साहो(चंबा)। राजकीय उच्च पाठशाला पल्यूर में शुक्रवार तड़के बिजली गिरने से अचानक आग लग गई। इससे स्कूल की कंप्यूटर लैब जलकर राख हो गई। हादसे में लैब के अंदर रखे सभी कंप्यूटर और अन्य सामान आग की भेंट चढ़ गया। हादसा शुक्रवार सुबह छह बजे के करीब हुआ। यदि घटना स्कूल समय होती तो जान माल का नुकसान भी हो सकता था। वहीं, स्कूल में लगी आग को देख आसपास के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने आग को बुझाने का प्रयास किया। साथ ही इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को भी दे दी। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी स्कूल में पहुंची। तब तक लैब जल चुकी थी। दमकल टीम ने आग के सुलगते हुए अंगारों को पूरी तरह से शांत किया। बिजली गिरने से विद्यालय की कंप्यूटर लैब में अमूमन दस लाख का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही एसडीएम चंबा, शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पाल सहित इन्कवारी ऑफिसर उमाकांत ने विद्यालय में पहुंच स्थिति का जायजा लिया।
जानकारी अनुसार उच्च पाठशाला पल्यूर से शुक्रवार सुबह छह बजे के करीब ग्रामीण ने धुआं उठता देखा और इसकी सूचना पंचायत प्रधान, एसएमसी अध्यक्ष को दी। साथ ही ग्रामीण एकत्रित होकर स्कूल पहुंचे। विद्यालय के भीतर स्थित आईसीटी लैब के सात कंप्यूटर और कैल लैब के तीन कंप्यूटर समस्त उपकरणों सहित पूरी तरह से जल चुके थे। इसके अलावा एक 42 इंच की एलईडी, एक थ्री इन प्रिंटर कम फैक्स मशीन भी स्वाह हो चुकी थी। विद्यालय में लगी आग की सूचना मिलते ही अग्निश्मन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। साथ ही सूचना मिलते ही एसडीएम चंबा दिप्ती मंढोत्रा, राजस्व विभाग के पटवारी और विद्युत बोर्ड की टीम भी मौके पर पहुंची। पंचायत प्रधान हसनदीन, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष पवन कुमार सहित पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। विद्युत बोर्ड के कर्मचारी ने प्रथम दृष्टतया बिजली गिरने से ही कंप्यूटर लैब में आग लगना कारण बताया है। संबंधित पटवारी की ओर से नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च अधिकारियों को भी दे दी हैसूचना : रेखा शर्मा
स्कूल की मुख्य अध्यापक रेखा शर्मा ने बताया कि आग की चपेट में आने से स्कूल की लैब जली है। इसके बारे में शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी को भी अवगत करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि लैब में आग आग बिजली गिरने के कारण लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें