फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी कोठी और टेपा को जोड़ने वाला पुल बाढ़ में बहा

विज्ञापन
rain shimla - फोटो : flood
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। देवी कोठी और टेपा पंचायत को आपस में जोड़ने वाला पुल बाढ़ की चपेट में आने से बह गया। इस वजह से तीन गांवों का संपर्क अन्य क्षेत्रों से पूरी तरह से कट गया है। शनिवार रात को चुराह क्षेत्र में भारी बारिश हुई। इसके चलते खबला नाले में बाढ़ आ गई। बाढ़ की चपेट में आने से नाले पर बना पुल बह गया। यह उपरोक्त पंचायतों को आपस में जोड़ने का काम करता था। पुल टूटने की वजह से ग्राम पंचायत टेपा के जंडरु, सुपरांजला और टेपा गांव में रहने वाली 2000 आबादी का संपर्क कट गया है।
गनीमत यह रही कि बाढ़ की चपेट में आने से किसी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। देवीकोठी पंचायत की प्रधान उषा कुमारी ने बताया कि बाढ़ की चपेट में आने से तीन गांव का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। स्थानीय प्रशासन को इसके बारे में अवगत करवा दिया गया है। सोमवार को वह एसडीएम चुराह से मिलेंगी।
विज्ञापन


प्रशासन से मांग की जाएगी कि पुल के स्थान पर जल्द ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। ताकि तीन गांव के लोगों को आवाजाही में कोई परेशानी न हो। चुराह के स्कूलों में मौजूदा दिनों में छुट्टियां चली हुई हैं। अन्यथा छात्रों को स्कूल जाने में परेशानी हो सकती थी। वहीं ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन से मांग की कि बाढ़ से बहे पुल के स्थान पर जल्द अन्य पुली का निर्माण करवाया जाए। ताकि लोगों को नाला पार करने में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन


एसडीएम तीसा हेम चंद वर्मा ने बताया कि उन्हें इस बारे कोई जानकारी नहीं मिली है। अगर ऐसी बात है तो विकास खंड अधिकारी से इस बारे में जानकारी हासिल की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें