फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य अधिकारी और जमीन देने पर विवाद, ग्रामीणों ने किया हंगामा

विज्ञापन
protest shimla - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

खज्जियार (चंबा)। ग्राम पंचायत खज्जियार के गांव भथली गांव में उस समय हंगामा हो गया जब राजस्व विभाग की टीम खसरा नंबर 1187/ 591 की निशानदेही करने के लिए पहुंची। इस दौरान कानूनगो प्रभात और पटवारी ओम प्रकाश मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने निशानदेही का विरोध किया। इस मौके पर ग्रामीणों में पूर्व प्रधान महेंद्र कुमार, पूर्व प्रधान सोभिया राम, पूर्व प्रधान कर्म चंद ने बताया कि जमीन लोगों की है। वह सालों से यहां खेतीबाड़ी करते आ रहे हैं। ग्रामीणों ने सेना के अधिकारी को नौतोड़ में जमीनें मिलने का विरोध किया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजस्व विभाग ने खसरा नंबर 1187/591 की निशानदेही की जानी थी। यह जमीन एक सेना के अधिकारी को मिली है। इसको लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है। ग्रामीण इस जमीन को अपने बुजुर्गों के होने का दावा कर रहे हैं।

ऐसे में ग्रामीणों के विरोध के चलते निशानदेही का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इस मौके पर सुरेश कुमार महेंद्र कुमार, बबलू, तिलक राज, अनिल कुमार, हितेश कुमार, अरूण कुमार, राकेश नरेश बिरेद्र कुमार और ईश्वर चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन


कानूनगो प्रभात सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह निशानदेही करने के लिए भथली गांव गए थे। मगर लोगों ने अपनी जमीन होने की बात कहकर निशानदेही नहीं करनेे दी। उन्होंने कहा कि जमीन सेना के अधिकारी को मिली है। इस बारे विभागीय अफसरों को अवगत करवाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें