फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था शुरू

विज्ञापन
जाम - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो 

विज्ञापन

चंबा। यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को वन-वे कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने मंगलवार से नई व्यवस्था को ट्रायल के रूप में शुरू कर दिया है। इसका मकसद शहर में ट्रैफिक जाम को कम करना और मरीजों को अस्पताल पहुंचने में आने वाले समस्या दूर करना है। अगर ट्रायल सफल रहा तो इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा।

नई व्यवस्था के तहत चंबा अस्पताल की ओर जाने वाले वाहन वाया पोस्ट ऑफिस नहीं बल्कि अब सीधे बाजार के मार्ग से जाएंगे। जबकि अस्पताल की ओर से शहर की मुख्य चौक की तरफ जाने वाले वाहन अब वाया म्यूजियम पोस्ट ऑफिस मार्ग से होकर आएंगे। इससे एंबुुलेंस और मरीजों के वाहन ट्रैफिक जाम में नहीं फंसेंगे। इसके साथ ही कम समय में मरीज को अस्पताल में पहुंचाया जा सकेगा।
विज्ञापन


मंगलवार को डीएसपी हेडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी ने बाजार में वन-वे ट्रैफिक सिस्टम को ट्रायल के रूप में चालू करवाया। उन्होंने बताया कि बाजार चौक पर बनीं पुलिस की गुमटी को तोड़ा जाएगा। इसके स्थान पर सिंगल पिलर खड़ा किया जाएगा। इसमें वन-वे साइन बोर्ड लगाया जाएगा। इससे चौक पर वाहनों को मुड़ने के लिए खुला स्थान उपलब्ध होगा। यह निर्णय बाजार में लगने वाले रोजाना ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान करने के लिए लिया गया है।

अकसर देखा जाता था कि अस्पताल को जाने वाली एंबुुलेंस या अन्य वाहन म्यूजियम के पास या डाकघर के पास ट्रैफिक जाम में फंस जाते थे। इसकी वजह से मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते थे। इसी समस्या के समाधान करने के लिए प्रशासन और पुलिस ने बाजार में वन-वे ट्रैफिक सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया है। अब सभी गाड़ियां बाजार से होते हुए वाया म्यूजियम होकर जाएंगी। 
विज्ञापन


ट्रायल के रूप में चलाया गया वन-वे सिस्टम : जितेंद्र चौधरी 
डीएसपी हेडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी ने बताया कि वनवे सिस्टम को फिलहाल ट्रायल के रूप में चलाया गया है। अगर ट्रायल सफल हुआ तो इसे हमेशा के लिए लागू किया जाएगा। ताकि अस्पताल जाने वाले वाहनों को ट्रैफिक जाम में नहीं फंसना पड़े।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें