फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर में परिवहन का सब डिपो खोलने की मांग

विज्ञापन
hrtc
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। उपमंडल भरमौर की 50 हजार आबादी कई सालों से भरमौर में परिवहन का सब डिपो खोलने की मांग कर रही है। मगर लोगों की यह मांग अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। हालांकि इसको लेकर कई बार ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन को प्रस्ताव भी भेजे हैं। मगर अभी तक इन प्रस्तावों पर कोई कार्यवाही देखने को नहीं मिली है। इससे साबित होता है कि सरकार और प्रशासन भरमौर में सब डिपो खोलने के पक्ष में नहीं है। लोगों के अनुसार अगर भरमौर में परिवहन का सब डिपो खुलता है, तो 29 पंचायतों में रहने वाले लोगों को समय-समय पर बसें उपलब्ध होंगी। लोगों को आवाजाही करने में भी राहत मिलेगी। भरमौर में 29 पंचायतें हैं। इसमें 20 से अधिक पंचायतें सड़क सुविधा से जुड़ चुकी हैं। अन्य पंचायतों को सड़क से जोड़ने का प्रयास जारी है। ऐसे में यहां परिवहन का डिपो खुलता है तो लोकल रूटों पर निगम की बस सेवाएं शुरू होंगी। इससे लोगों को भरमौर मुख्यालय आने-जाने में कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। स्थानीय निवासी पवन कुमार, राजीव, तिलक, रविंद्र, संजय, अविनाश, देवदास, नारायण दास, सुरेंद्र, हंसराज और टेक चंद ने बताया कि भरमौर की जनता कई सालों से परिवहन का सब डिपो की मांग कर रही है। मगर अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई है। इसको लेकर लोगों में काफी रोष है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से मांग की है कि भरमौर में परिवहन का सब डिपो खोला जाए। ताकि पचास हजार आबादी को बस सेवा का लाभ मिले।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें