फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस पंचायतों की प्यास बुझाएगी 35 करोड़ की पेयजल योजना

विज्ञापन
रात में सोने के पहले पानी पीए - फोटो : demo pic
विज्ञापन

दिनेश राणा

विज्ञापन

सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की बीस पंचायतों की प्यास बुझाने के लिए 35 करोड़ रुपये की पेयजल योजना स्वीकृत हुई है। इस पेयजल योजना का निर्माण नाबार्ड करवाएगा। इस पेयजल योजना के बनने से क्षेत्र के 35 हजार आबादी को पेयजल की आपूर्ति होगी। पेयजल लाइन के माध्यम से पानी को 62 स्टोरेज टैंकों में जमा किया जाएगा। यहां पर पानी को फिल्टर करने के बाद संबंधित पंचायतों को सप्लाई की जाएगी। ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ और साफ पानी मिल सके। शीघ्र ही पेयजल योजना का कार्य शुरू हो सकता है। योजना के मुताबिक स्नूह से मैड़ा तक 12 लंबी पेयजल लाइन बिछाई जाएगी। मैड़ा पानी को लिफ्ट कर गुठाण पहुंचाया जाएगा। यहां पर पानी स्टोर करने के लिए 62 पेयजल टैंकों का निर्माण होगा। इन टैंकों में 32 लाख लीटर पानी स्टोरेेज की क्षमता रहेगी। पानी को फिल्टर करके 470 बस्तियों के लिए आपूर्ति की जाएगी। लंबे समय से पानी की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीणों की पानी की समस्या का हमेशा के लिए समाधान हो जाएगा। ग्राम पंचायत सलूणी, सिंगाधार, ब्याणा, दिघाई, मंजीर, खडजौता, सुंडला, पुखरी, खरल, सियुला, लिग्गा, मांझली, ठाकरी मठ्ठी, सेरी, मौड़ा, सालवां, डियुर, पिछला डियुर, लनोट और डांड में रहने वाले लोगों को पेयजल योजना का लाभ मिलेगा। यहां पर अकसर पेयजल किल्लत रहती है। लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए विभाग ने पेयजल योजना का प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा था। जिसकी मंजूरी मिल चुकी है। नाबार्ड के तहत योजना का कार्य किया जाएगा। ग्रामीणों में चैन सिंह, योगराज, कमल कुमार, चैन सिंह, मनीष कुमार, सुरेंद्र, हंसराज, नरायण सिंह, रूपलाल, होशियारा राम और देसराज ने पेयजल योजना की स्वीकृति पर सरकार और विभाग का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पेयजल योजना के बनने के बाद लोगों की पेयजल किल्लत दूर होगी।
विज्ञापन


पेयजल योजना की मिली स्वीकृति : हेमंत पुरी
अधिशाषी अभियंता हेमंत पुरी ने बताया कि बीसा पंचायतों की प्यास बुझाने वालेे पेयजल योजना की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही पेयजल योजना का कार्य शुरू करवाया जाएगा। इसके बाद संबंधित पंचायतों के लोगों को पेयजल किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें