फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों के तेल का सैंपल फेल, दुकानदार को नोटिस

विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। दीवाली पर्व के दौरान चंबा शहर की दुुकान से लिया सरसों तेल का सैंपल फेल हो गया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानदार को इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया है। इसके साथ रिपोर्ट में सैंपल फेल होने की पुष्टि से साफ है कि त्यौहारी सीजन में कारोबारी जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलावाड़ कर रहे थे। नोटिस में दुुकानदार को तीस दिनों के भीतर विभाग को जवाब देना होगा। साथ ही डीओ कार्यालय में हाजिरी देनी होगी। यहां दुकानदार का केस चलेगा। इस दौरान डीओ से दुकानदार को जुर्माना भी ठोंका जा सकता है। फिलहाल दुकानदार को मिस ब्रांडेड तेल बेचने पर पाबंदी लगा दी गई है। ताकि लोगों की सेहत पर इसका बुरा प्रभाव न पड़े। दीवाली पर्व के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चंबा शहर की दुकानों से आधा दर्जन खाद्य उत्पादों के सैंपल भरे थे। इसे जांच के लिए विभाग की सोलन जिला की कंडाघाट लैब में भेजा गया था। लैब में खाद्य उत्पादों की बारीकी से जांच हुई। जांच में सरसों तेल को छोड़ सभी उत्पाद पास हो गए। मगर सरसों तेल का सैंपल फेल हो गया। लैब ने तेल को मिस ब्रांडेड घोषित किया गया। इसके चलते विभाग ने दुकानदार को नोटिस जारी कर दिया है। दीवाली में मिलावटी मिठाइयों सहित अन्य मिलावटी खाद्य वस्तुएं बेची जाती हैं। इन्हें खाने से लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। मिलावटी खाद्य वस्तुओं की बिक्री पर रोक लगाने और उनकी जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ये कार्रवाई की थी।
विज्ञापन


मिलावटी सामान बेचने वालों पर होगी कार्रवाई : महेश कश्यप
जिला खाद्य सुरक्षा नामित अधिकारी महेश कश्यप ने बताया कि दीवाली में भरे सरसों तेल का सैंपल मिस ब्रांडेड पाया गया है। इस संबंध में दुकानदार को नोटिस भेजा गया है। इसके बाद आगामी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। कार्रवाई पूरी होने के बाद दुकानदार को जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें