फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों के लिए सड़क, बिजली, पानी व राशन की हो उचित व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सलूणी (चंबा)। एसडीएम कार्यालय सलूणी में आपदा प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम एसके पराशर ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए एसडीएम एसके पराशर ने कहा कि सर्दियों में होने वाली बर्फबारी के दौरान विभिन्न विभाग लोगों की जान माल की सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रहे हैं। सर्दियों के दौरान सड़क, बिजली, पानी और राशन को लेकर उचित प्रबंध किए जाएं। उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में बर्फबारी के दौरान संपर्क कट जाता है। वहां एडवांस में राशन का कोटा भेज दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग दूरदराज के स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों का पुख्ता इंतजाम करें। लोनिवि बर्फबारी के दौरान बंद होने वाले मार्गों को बहाल करने के लिए मशीनरी सहित कर्मचारियों की तैनाती पहले से करके रखें। पुलिस, गृहरक्षक, वन और राजस्व विभाग सर्दियों में आपदा से निपटने के लिए पहले से तैयार रहें। बीडीओ को निर्देश दिए कि पंचायत स्तर पर ग्रामीण आपदा प्रबंधन समिति का गठन करें, जो कि सर्दियों में लोगों की सहायता कर सके। इस मौके पर नायब तहसीलदार काली दास, नायब तहसीलदार प्रकाश चंद, बाल विकास परियोजना अधिकारी अशोक कुमार, सहायक अभियंता हंसराज, मनोज कुमार, जितेंद्र कुमार, पंचायत निरीक्षक दर्शन ठाकुर सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें