अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-हिमगिरी मार्ग पर द्रड्ड मोड़ के पास जीप दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब जीप चालक सदरुणी से हिमगिरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह किसी कारणवश वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। मृतक की पहचान डूम राम पुत्र हंसराज निवासी गांव सुमनू डाकघर सिंगाधार(सिंगाधार) के रूप में हुई है। जीप के खाई में गिरने की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को दुर्घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। शनिवार को पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया है।
जानकारी अनुसार डूमराम जीप लेकर शुक्रवार रात सदरुणी से हिमगिरी की तरफ जा रहा था। उसके साथ गाड़ी में अन्य कोई भी सवार नहीं था। गाड़ी लेकर जब वह द्रड्ड मोड़ के पास पहुंचा तो वह गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। गाड़ी के खाई में गिरने से हुई जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना एंबुलेंस और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। इसके बाद पुलिस स्थानीय लोगों के साथ मिलकर खाई में उतरी। यहां पर उपरोक्त व्यक्ति मृत पड़ा था। हादसा इतना भयावह था कि गाड़ी के परखचे उड़ चुके थे। शव को कड़ी मशक्कत करने के बाद खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने गांव ले गए हैं। डूम राम के निधन से सुमनू गांव में मातम का माहौल है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि द्रड्ड मोड़ के पास जीप दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। घटना को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।