फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल चिल्ड्रन साइंस के लिए विद्यार्थियों ने शुरू की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा।
नेशनल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का आयोजन अहमदाबाद में होगा। यह आयोजन 27 से 31 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में जिला चंबा के तीन छात्र-छात्राएं हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

राष्ट्रीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता के लिए छात्र-छात्राओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्य स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का आयोजन हाल ही में नौणी विश्वविद्यालय में हुआ।
विज्ञापन


इसमें चंबा का प्रतिनिधित्व करते हुए छात्र-छात्राओं ने गजब का प्रदर्शन किया। सर्वे रिपोर्ट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुवाड़ी के छात्र रोहित आशव ने पहला स्थान झटक कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्थान पक्का किया वहीं जूनियर रूरल सर्वे रिपोर्ट में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमौर की छात्रा मानसी ने भी पहला स्थान झटककर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुवाड़ी के छात्र अंकित डढवाल ने भी मॉडल में पहला स्थान हासिल किया है। अब ये छात्र नेशनल प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


चंबा के लिए गौरव की बात है कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए 16 खिलाड़ी भाग लेते हैं लेकिन इस बार 16 में से तीन छात्र-छात्राएं चंबा के हैं। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजीव महाजन ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन अहमदाबाद में 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक होगा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि नेशनल प्रतियोगिता में भी स्कूली छात्र-छात्राएं बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें