फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ लेवल अधिकारी ही वितरित करेंगे वोटर स्लिपें: डीसी

विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव - फोटो : self
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुदेश मोख्टा ने सोमवार को विधान सभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा को लेकर विभिन्न नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता पर्चियों यानी वोटर स्लीपों को संबंधित बूथ लेवल अधिकारी ही वितरित करना सुनिश्चित करेंगे। वे इस बात का पूरा ध्यान रखेंगे की मतदाता पर्ची संबंधित मतदाता को सीधे उपलब्ध करवाई जाए ना कि राजनीतिक एजेंट के माध्यम से। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान के दिन इस बात को भी सुनिश्चित किया जाए कि मतदान के लिए वोटिंग कंपार्टमेंट में प्रवेश करने वाला मतदाता, जब तक अपने मत को वीवीपैट मशीन पर 7 सेकंड के लिए नहीं देख लेता, तब तक दूसरे मतदाता को वोटिंग कंपार्टमेंट में प्रवेश ना करने दिया जाए। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए पूरे प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 7, 8 और 9 नवंबर को विशेष कर चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस पेट्रोलिंग और प्रभावी बनाई जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सरोल राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में 9 नवंबर को विधानसभा क्षेत्रों से आने वाली पोलिंग पार्टियों के लिए ठहरने और उनके खाने-पीने की उचित व्यवस्था की जाए। चुराह विधान सभा क्षेत्र के जम्मू कश्मीर से सटे सीमांत इलाके में वीडियो सर्विलांस से लैस अतिरिक्त टीमें रहेंगी। बैठक के दौरान जिला मुख्यालय राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती रोगियों को देखते हुए विभिन्न राजनीतिक दलों के लाउडस्पीकर लगे प्रचार वाहनों को मुख्य चौक से ही वापस भेजने को लेकर फैसला लिया गया। यह फैसला इसलिए लिया गया ताकि अस्पताल में भर्ती रोगियों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें