फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जाकोठी पंचायत के कुंदालू गांव में चल रही बिजली की आंख मिचौनी

विज्ञापन
उ‌जियारा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तीसा(चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत झज्जाकोठी के गांव कुंदालू में बिजली कटों से लोग परेशान है। लोगों ने बताया कि आंख मिचौली से जनता को दिक्कतों से झेलना पड़ रहा है। इस वजह से बच्चों की पढ़ाई के साथ ही गृहणियों के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। हालांकि ग्रामीण इस बारे में कई बार विद्युत बोर्ड से आग्रह कर चुके हैं। मगर अभी तक समस्या का समाधान करने में विद्युत बोर्ड ने कोई कदम नहीं उठाए हैं। इस बात को लेकर ग्रामीणों में विद्युत बोर्ड के खिलाफ काफी रोष है। जानकारी के अनुसार कुंदालू गांव के लिए जहां से सप्लाई जाती है, वहां ट्रांसफार्मर का एक फेज खराब हो चुका है। इसके चलते गांव में बिजली के कट लगते रहते हैं। ग्रामीण राजकुमार, सुरिंद्र सिंह, देसराज, युनूस खान, मोहम्मद तारीक, उमेश कुमार, कल्याण सिंह, विमला देवी, नेक सिंह, सुरेश कुमार और मिथुन कुमार ने बताया कि गांव में दिन में तीन से चार बार बिजली गुल हो जाती है। ऐसे में लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने विद्युत बोर्ड से आग्रह किया है कि इस समस्या को तुरंत हल किया जाए।

जल्द की जाएगी विद्युत सप्लाई सुचारु : रोशन लाल
विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता रोशन लाल ने बताया कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस बारे में उचित प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें