फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइजिंग स्टार स्कूल ने नवाजे मेधावी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल चंबा का वार्षिक समारोह रविवार को आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कृष्ण अवतार, भारतीय त्योहार की प्रस्तुति, समूह गान, सोलो सांग की प्रस्तुति दी गई। स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव सूरी ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। साइंस ओलंपियाड में अनवेशा सूरी को दूसरा रैंक हासिल करने पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल करने पर शिवम को पुरस्कृत किया गया। स्कूल के मेधावियों को भी सम्मानित किया गया। इसमें अर्नव, अवनी और अवीषा ठाकुर को इनाम दिया गया। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ, बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें