फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्मम और सुनियोजित तरीके से मेरे पति की हत्या : मीनाक्षी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। प्रौथा-कुरैणा धार रोड में हुए हादसे में मारे गए विजय अबरोल की पत्नी मीनाक्षी अबरोल ने अपने पति की मौत को हत्या करार दिया है। साथ ही जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों को चेताया है कि यदि पांच दिनों के भीतर आरोपियों को पकड़ा नहीं जाता है तो वे चक्का जाम करेंगे। जरूरत पड़ी तो इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान मीनाक्षी अबरोल ने यह बात कही। मीनाक्षी ने बताया कि पुलिस इसे हादसा करार दे रही है लेकिन यह हादसा नहीं बल्कि निर्मम व सुनियोजित तरीके से की गई हत्या है। मीनाक्षी ने बताया कि 11 दिन उनकी पति की हत्या हुए हो गए है लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक आरोपियों को पकड़ा नहीं गया है। पुलिस को दिए ब्यान में उन्होंने यह तक बता दिया है कि इस वारदात को चार लोगों ने अंजाम दिया है। मीनाक्षी ने कहा कि 24 अगस्त को उसके पति करीब साढ़े चार बजे शाम को घर से निकले थे। उन्हें एक कॉल आई थी लेकिन रात को उनकी मौत होने की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि अगर यह हादसा होता तो गाड़ी में खून के धब्बे व कपड़ों पर भी खून के निशान होने थे। लेकिन कातिलों ने उनके पति को इस बेकद्री से मारा है कि उनका सिर धड़ से काट दिया और बाद में गाड़ी को खाई में गिरा दिया। मीनाक्षी ने बताया कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक वे पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार व प्रशासन से आग्रह किया है किस इस मामले की छानबीन सीबीआई से करवाई जाए।
विज्ञापन

स्थानीय पंचायत प्रधान भुवनेश ने बताया कि जिला में इस तरह का पहला हादसा है। अगर आरोपियों को पकड़ा नहीं गया तो वे आगे भी इस तरह की वारदातों को अंजाम देते रहेंगे। सोमवार को उपायुक्त चंबा से पूरी पंचायत के ग्रामीण मिलेंगे और इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें