बनीखेत(चंबा)। पंचायत चुनाव को लेकर एक तरफ जहां महिलाएं चुनावी मैदान में हैं तो वहीं, युवाओं ने भी ताल ठोक दी है। बनीखेत ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर चार में वार्ड सदस्य के लिए 12 उम्मीदवार तैयारी कर रहे हैं। इन उम्मीदवारों में महिला और पुरुष शामिल हैं। एक तरफ जहां सोशल मीडिया में प्रचार चल रहा है तो वहीं, दूसरी तरफ घर द्वार जाकर भी वोट की अपील की जा रही है। बहरहाल, वार्ड मेंबर बनने के लिए यहां जंग रोचक हो सकती है। जानकारी के अनुसार इस वार्ड में करीब चार सौ मतदाता हैं। ऐसे में अगर यही बारह उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरते हैं तो ग्रामीण भी असमंजस में रहेंगे। आखिर किस प्रत्याशी को अपना वोट दें। एक ही वार्ड के होने के चलते आपस में मोहल्लेदार भी प्रत्याशी रहेंगे। बहरहाल, यहां चुनावी जंग तेज और रोचक होती जा रही है।