चंबा। जिले में पिछले दो दिनों में 18 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। इसमें चार पुलिस जवान भी शामिल हैं, जोकि जांच के सिलसिले में दिल्ली में कोरोना संक्रमित हुए, उन्हें उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर में रखा गया था। पुलिस जवानों सहित अन्य कोरोना मरीजों के स्वास्थ्य विभाग ने फोलोअप सैंपल लेकर जांच को पीसीआर लैब भेजे।
पीसीआर लैब में इन सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। बुधवार को कोविड केयर सेंटर से सात लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इस तरह से दो दिनों में 18 लोग स्वस्थ हुए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि दो दिनों में 18 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब एक्टिव मामलों की संख्या 143 रह गई है। जबकि 110 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं।