फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

03smlcmb24180442524.sty

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
800 मीटर दौड़ में नवीन, अनामिका प्रथम
एमबीबीएस स्टूडेंट्स की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
शारीरिक तौर पर फिट हों, तभी एक अच्छे चिकित्सक कहलाओगे : डॉ पीके पुरी
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेेेहरू मेेडिकल कॉलेेज चंबा के प्रिंसिपल डॉ.पीके पुरी ने कहा कि आप सब एमबीबीएस स्टूडेंट्स भविष्य के विशेषज्ञ हैं। आप जब जॉब शुरू करेंगे तो छोटी से छोटी बीमारी और पीड़ा से कराहते हुए जब कोई आपके यहां इलाज के लिए आएगा तो उसके लिए आप ही परमपिता परमेश्वर होंगे। हर कोई बढ़िया इलाज की उम्मीद में ही आपके पास आने वाला है। इसलिए उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरने की जिम्मेदारी आपकी भी बनती है। शारीरिक तौर पर फिट डॉक्टर ही मरीजों का अच्छा इलाज कर सकते हैं। इसलिए शारीरिक तौर पर फिट रहने की आदत आपको अभी से ही डाल लेनी होगी। डॉ. पुरी ने ये बातें मंगलवार को पुलिस मैदान बारगाह में मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस स्टूडेंट्स की खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने प्रतियोगिता का हिस्सा बने एमबीबीएस स्टूडेंट्स से खेल को खेल की भावना से खेलते हुए किसी को भी व्यक्तिगत चोट और नुकसान नहीं पहुंचाने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के पहले दिन शॉटपुट और दौड़ प्रतियोगिताएं हुईं। शॉटपुट में लड़कियों के वर्ग में विनिका पहले, रितिका दूसरे और याशिका तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा लड़कों के वर्ग में मोहित, विशाल और दिनेश क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, 800 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में नवीन पहले, मोहित दूसरे जबकि योगेश तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के वर्ग में 800 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में अनामिका, सोनालिका और विनिका क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। फैकल्टी वर्ग में 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में डॉ. आजाद पहले स्थान पर रहे, जबकि डॉ. सुनील और डॉ. विनोद दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर की लड़कों को दौड़ में मोहित पहले, तेंजिन दूसरे और योगेश तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में सोनालिका, याशिका और कनिका क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के पहले दिन स्पोर्ट्स कमेटी के सचिव डॉ. दिलबाग, डॉ. विनोद भारद्वाज समेत कॉलेज की समस्त फैकल्टी और चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें