फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्छ गांव में कैद लोगों के लिए पांगी प्रशासन ने भेजा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। कबायली क्षेत्र मुर्छ में हिमखंड गिरने से घरों में कैद हुए लोगों को राशन सहित अन्य खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए पांगी प्रशासन ने कदम बढ़ा दिए हैं। पांच फीट बर्फबारी के बीच कर्मचारियों ने मुर्छ गांव के लोगों तक सामान पहुंचाने की व्यवस्था की है। बहरहाल, कर्मचारी खाद्य सामग्री पीठ पर लाद कर 47 किलोमीटर दूरस्थ स्थित मुर्छ गांव की तरफ रवाना हो गए हैं।
गौरतलब है कि जिले में होने वाली भारी बर्फबारी ने कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ कर रख दिया है। अत्यधिक बर्फबारी के चलते कबायली क्षेत्र पांगी के मुर्छ गांव में भी हिमखंड गिरने से आठ घर बर्फ में दब गए थे। बर्फ में दबे घरों में पांच लोग 24 घंटे फंसे रहे थे। इसके बारे में जानकारी मिलते ही पांगी प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए लोगों को खाद्य सामग्री सहित अन्य सामान पहुंचाने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
एसडीएम पांगी विश्रुत भारती ने बताया कि मुर्छ गांव के बाशिंदों के लिए खाद्य सामग्री सहित अन्य सामान भेजा गया है। कहा कि पांगी में अत्यधिक बर्फबारी होने से ही इस प्रकार की नौबत पेश आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें