फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का खंभा दो घरों के लिए बना खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खज्जियार (चंबा)। चीलबंगला गांव में बिजली का खंभा लोगों के घरों पर गिरने की कगार पर पहुंच गया है। मगर बिजली बोर्ड खंभे को ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। इसका खामियाजा बेकसूर ग्रामीणों को भुगतना पड़ सकता है। खंभे का उपरी हिस्सा कुछ महीने पहले सड़ गया था। इसे ठीक करने के लिए ग्रामीणों ने कई बार बिजली बोर्ड को अवगत करवाया। मगर बोर्ड की ओर से सड़चुके भाग को ठीक नहीं करवाया गया। इसकी वजह से हाल ही में हुई बर्फबारी से खंभे का ऊपरी हिस्सा टूट कर नीचे लटक गया है। जबकि खंभा भी एक तरह झुक रहा है। समय रहते खंभे को बदला नहीं गया तो यह खंभा घरों के ऊपर गिर सकता है।
विज्ञापन

खंभे की वजह से राकेश कुमार और पवन कुमार के घर को खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने बताया कि खंभा घर के ऊपर गिरने से नुकसान हो सकता है। क्योंकि करंट संचालित बिजली की तारें खंभे पर लटक रही हैं। उन्होंने बिजली बोर्ड से मांग की कि अनहोनी घटना से पहले बिजली के खंभे को दुरुस्त करवाया जाए। चीलबंगला पंचायत के उपप्रधान केवल कुमार ने बताया कि बिजली के खंभे के बारे में बोर्ड को पहले भी कई बार अवगत करवाया जा चुका है। अब जिला प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें