फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों के बाहर सामान रखने वालों की अब खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के 250 दुकानदारों को नप ने जारी किए नोटिस
विज्ञापन

दुकान से बाहर अतिक्रमण करने पर दी अंतिम चेतावनी, नहीं मानें तो कटेगा बिजली और पानी का कनेक्शन
कारोबारियों के अतिक्रमण से सिकुड़ता जा रहा बाजार
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। शहर में दुकानों के बाहर सड़क तक सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले के दुकानदारों पर नगर परिषद चंबा ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नगर परिषद चंबा ने कार्रवाई करते हुए शहर के 250 दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस के माध्यम से दुकानदारों को दुकानों के क्षेत्र तक तक सीमित रहने की सख्त हिदायत दी है। नोटिस के बाद भी अगर कोई दुकानदार सड़क पर सामान रखता पाया जाता है, तो उसका पानी-बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके लिए दुकानदार स्वयं जिम्मेवार होंगे।
गौरतलब हो कि चंबा शहर की मुख्य सड़क दिन प्रतिदिन सिकुड़ती जा रही है। शहर की सड़कों के सिकुड़ने का मुख्य कारण कुछ दुकानदारों ने सड़क तक अपनी दुकानों का सामान बिछाकर बेचना ही है। ऐसे में दुकानदार अपना परिक्षेत्र मनमर्जी पर बढ़ाते जा रहे हैं। बता दें कि 500 के करीब दुकानदार छोटी और बड़ी दुकानों के माध्यम से धंधा चला रहे हैं। दुकानदार इसकी एवज में कुछ किराया नप चंबा को जमा करवाते हैं। बावजूद इसके अब शहर के कुछ दुकानदार अतिक्रमण कर सामान बाहर रखते हैं। इस बारे में बाकायदा जिला प्रशासन और नगर परिषद चंबा के पास कई शिकायतें पहुंची थी। इन शिकायतों के आधार पर अब नगर परिषद चंबा ने दुकानदारों पर शिकंजा कसने का फैसला लिया है। इसके तहत नगर परिषद चंबा ने शहर के 250 दुकानदारों को अंतिम चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया शहर के कई दुकानदार अपने परिक्षेत्र से बाहर सड़कों पर सामान रखकर अतिक्रमण कर रहे हैं। हालांकि, इस बारे में कई बार नप चंबा ने दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं। अब अंतिम बार 250 दुकानदारों नोटिस जारी किए गए हैं। अगर दोबारा दुकानदार सड़क पर सामान रखकर बेचते हैं तो उसका बिजली-पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें