फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा से भाला मार्ग पर चलाई जाए अतिरिक्त बस

विज्ञापन
HRTC - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा से भाला मार्ग पर अतिरिक्त बस सेवा चलाने को लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में ग्रामीणों ने बताया कि सुबह के समय भाला से चंबा के लिए केवल एक ही बस चलती है। इसका समय पौने आठ बजे का है। बस में दिहाड़ीदार, कॉलेज छात्र, स्कूली विद्यार्थी के साथ अन्य सवारी सफर करती है।
विज्ञापन


इस कारण लोगों का भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण विनय कुमार, रोहित, हरीश कुमार, निकेश कुमार, नवू, तिलोक, हीरा लाल और रोबिन कुमार ने बताया कि हादसे का खतरा बना रहता है। ऊपर से मार्ग की हालत भी खस्ता है। ग्रामीण कई बार अधिकारियों से अतिरिक्त बस की मांग कर चुके है। मगर अभी तक कोई भी सुनवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने उपायुक्त हरीकेश मीणा से मांग की कि भाला-चंबा के रूट पर सुबह के समय एक और अतिरिक्त बस चलाई जाए। ताकि लोगों की परेशानियों का समाधान हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें