फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैचवाइज भरे जाएं शास्त्री, एलटी, पीटीआई और डीएम के पद

विज्ञापन
teacher shimla - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। सीएंडवी शिक्षक बेरोजगार संघ ने शनिवार को चंबा में बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता संघ के प्रधान मनोज कुमार ने की। बैठक में बेरोजगार शिक्षकों ने प्रदेश सरकार के प्रति भारी रोष प्रकट किया। संघ के प्रधान मनोज कुमार ने कहा कि जो बेरोजगार सीएंडवी शिक्षक संघ ने चुनावों के दौरान भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपना साथ दिया। मगर आज सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार ही सीएंडवी शिक्षकों का शोषण कर रही है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश सरकार ने टीजीटी और जेबीटी के पदों को 50 प्रतिशत बैचवाईज और 50 प्रतिशत कमीशन के माध्यम से भरने का निर्णय लिया है। इस प्रकार से सभी सीएंडवी श्रेणियों में शास्त्री, एलटी, पीटीआई, तथा डीएम के पदों को भी प्रदेश सरकार बैचवाईज भरे। इससे प्रदेश के सरकारी स्कूलों में खाली चल रहे शिक्षकों के पद भर जाएं और बच्चों की पढ़ाई भी सुचारु रूप से चलती रहे। बेरोजगार शिक्षक संघ ने हिमाचल सरकार से आग्रह किया है कि जिन माध्यमिक पाठशाला में 100 से कम बच्चे हैं, वहां पर डीएम और पीटीआई के पदों को खत्म न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल एक पहाड़ी प्रदेश है। यहां की भौगोलिक स्थिति दूसरे राज्यों से अलग है। प्रदेश में सीएंडवी के 5531 पद खाली होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसलिए सरकार को इन पदों को भरने में गंभीरता दिखानी चाहिए। बैठक में संघ के सचिव हरजीत चौहान, संजीव जरियाल, सुदेश टंडन, हेमंत, नरेश नेगी, सुभाष ठाकुर , शक्ति प्रसाद, मनोज कुमार और कुलदीप चंद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें