किहार (चंबा)। किहार सेक्टर के चकौली के समीप लगा हैंडपंप आठ माह से खराब पड़ा है। इसके चलते यहां बसों का इंतजार करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने बताया कि हैंडपंप खराब होने के चलते उन्हें पीने के पानी की व्यवस्था नहीं हो रही है। जबकि अधिकतर लोग यहां पर ही बस का इंतजार करते हैं।
यात्री पूर्ण चंद, देवराज, बिमला देवी, सुषमा देवी, वीरेंद्र कुमार, सुरजीत कुमार, राजदीन, उमेश कुमार, करतार सिंह, ओंकार चंद, दिनेश कुमार, कश्मीर सिंह, मनोज कुुमार, मदन लाल, जयराम, दया राम, जीवन सिंह और रंजीत कुुमार ने बताया कि यहां से हिमगिरी और किहार के लिए बसों की आवाजाही रहती है। इसके चलते यहां यात्री बसों का इंतजार करते है।
ऐसे में गर्मियों के दिनों में उन्हें पानी के लिए दिक्कतें उठानी पड़ती है। यात्रियों ने आईपीएच विभाग से मांग की है कि आठ माह से खराब पड़े हैंडपंप को जल्द दुरुस्त किया जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।