फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

साहो (चंबा)। साहो की ग्राम पंचायत गुवाड़ के गांव थेड़ा में पशुओं के लिए चारा लाने जा रहे एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार सुबह के समय पेश आया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मृतक की पहचान साहबणू राम पुत्र दिक्ती राम निवासी गांव थेड़ा ग्राम पंचायत गुवाड़ के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। जानकारी के अनुसार सावणू राम मंगलवार को हर रोज की तरह पशुओं के लिए चारा लाने के लिए गया। मगर अचानक उसका पांव फिसल गया और खाई में जा गिरा। जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। मगर सावणू राम खाई में से मौत हो गई थी। उसका शव परिजनों को थेड़ा गांव के पास मिला। इस दौरान मौके पर ग्रामीण पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस टीम ने शव को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। एसपी चंबा डॉ. वीरेंद्र तोमर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें