फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-कैला मार्ग पर 29 घंटों से बाधित

विज्ञापन
accident shimla - फोटो : Demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। चंबा-कैला मार्ग पर दो ट्रालों के फंसने से 29 घंटों तक ट्रैफिक जाम लगा रहा। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का समाना करना पड़ा। लोगों के अनुसार दोनों ट्राले लौटते समय कैंची मोड़ पर सड़क के बीच फंस गए। इसमें एक ट्राला हवा में लटक गया। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। हालांकि इस दौरान दोपहिया वाहन गुजरते रहे। गनीमत रही कि ट्राले सड़क से नीचे नहीं लुढ़के। इससे बड़ा हादसा हो सकता था। मार्ग पर दो ट्रालों के फंसने से बसों से आवाजाही करने वाले ग्रामीणों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खबर लिखे जाने तक मार्ग से ट्रालों को नहीं हटाया जा सका था। जानकारी अनुसार दोनों ट्राले साहो में सामान छोड़ने गए थे। मगर शॉर्टकट के चक्कर में ट्राला चालक इसी मार्ग से लौट रहे थे। लुडरेरा के समीप कैंची मोड़ पर दोनों ट्रालें सड़क में फंस गए। ट्राले पठानकोट जा रहे थे। इस मार्ग पर चढ़ाई है तो वहीं सड़क काफी तंग है। खबर लिखे जाने तक इन ट्रालों को सड़क से अभी तक नहीं हटाया गया है। इस वजह से मार्ग से ट्राला गुजरने में परेशानी आती है। पूर्व प्रधान तेज सिंह बिजलवान ने बताया कि रास्तें में ट्राले फंसे हैं। इससे आवाजाही में परेशानी आ रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें