फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटियात विस में विधायक को टिकट मिलने के बाद शुरू हुआ घमासान

विज्ञापन
महासंग्राम 2017, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव - फोटो : SELF
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। भाजपा हाईकमान टिकट आवंटन के बाद भटियात विस क्षेत्र में घमासान शुरू हो गया है। चुवाड़ी में बुधवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में भाजपा नेता व विस चुनावों के टिकट के तलबगार( टिकटार्थी) डॉ. चमन चौहान, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राज कुमार चंबियाल व पूर्व अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष सतपाल ठाकुर ने संयुक्त बयान में कहा कि भाजपा हाईकमान ने आगामी विस चुनावों के लिए भटियात विस क्षेत्र से जो भाजपा प्रत्याशी घोषित किया है वो काफी कमजोर है। कमजोर प्रत्याशी के चलते यहां भाजपा की जीत काफी मुश्किल हो गई है। टिकटार्थियों ने कहा है कि अगर भाजपा हाईकमान भटियात विस की टिकट को लेकर पुनर्विचार नहीं करती है तो वे हर स्तर पर इसका विरोध करेंगे। टिकटार्थियों का कहना है कि स्थानीय विधायक पर विधायक निधि का दुरुपयोग करने का आरोप विपक्ष कई बार लगा चुका है। विधायक ने अपनी विधायक निधि को विशेष समुदाय के लोगों पर ही खर्च कर दिया। इससे क्षेत्र में जातिवाद के समीकरण उभर कर सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि भटियात के विधायक ऐसे हैं जो जीत कर भी भटियात क्षेत्र का विकास नहीं करवा पाए। भटियात विस क्षेत्र के जमीनी स्तर पर उनकी रिपोर्ट अच्छी नहीं है। विधायक जातिवाद को हवा देकर यहां राजनीति कर रहे हैं जो आगामी समय में पार्टी के लिए घातक सिद्ध होगी। इसके चलते यहां से किसी भी भाजपा प्रत्याशी को जीत दर्ज करना काफी मुश्किल होगा। इस दौरान पूर्व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक सुरेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य राकेश शर्मा ने बताया कि भटियात में टिकट आवंटन को लेकर रोष है। कहा कि हाईकमान को इस मामले को लेकर पुनर्विचार करना चाहिए।
विज्ञापन

इनसेट
भाजपा मंडलाध्यक्ष संतोष शर्मा का कहना है कि भटियात विस क्षेत्र से पार्टी टिकट के लिए उनसे किसी प्रकार की बातचीत नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें