फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी के विद्यार्थियों ने निहारा चंबा

विज्ञापन
चंबा के भ्रमण पर निकले मंडी के स्कूल के बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंबा। जिला मंडी के ओएएस पब्लिक स्कूल के छठी से दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने जिला चंबा का भ्रमण किया। इस दौरान स्कूल के स्टाफ ने भी भाग लिया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने प्राचीन मंदिरों के इतिहास के बारे में जानकारी हासिल की। करीब 35 विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गईं। बच्चों को सर्वप्रथम चंबा शहर के प्राचीन मंदिरों का भ्रमण करवाया गया और उन्हें मंदिरों के इतिहास के बारे में भी बताया गया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने चंबा चौगान, भूरि सिंह म्यूजियम, श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर समेत चामुंडा देवी मंदिर और पर्यटन स्थल खजियार निहारा। इस अवसर पर बीडी शर्मा, दिलबाग सिंह, अंजना, अनीता, चंद्रा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें