फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक समारोह में डीसी ने नवाजे होनहार

विज्ञापन
चंबा के राइजिंग स्टार स्कूल में प्रस्तुति देते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंबा। राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल चंबा में शनिवार को वार्षिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में नन्हें मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। इसके बाद बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। बच्चों की ओर से प्रस्तुत पंजाबी और हिंदी नृत्य पर दर्शक भी खुद को झूमने से नहीं रोक पाए। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट मुख्यातिथि के समक्ष रखी। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में स्कूल प्रबंधन को वार्षिक समारोह के सफल आयोजन को लेकर बधाई दी। उन्होंने मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बच्चों के साथ उनके अभिभावक और अन्य गण्यमान्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें