चंबा। जिला चंबा में 1700 क्विंटल गेहूं का बीज पहुंच चुका है। कृषि विभाग ने वितरण केंद्रों के लिए बीज भेज दिया है। इसका वितरण भी शुरू हो गया है।
विभाग के मुताबिक पांच सौ क्विंटल बीज की और मांग निदेशालय भेजी जा रही है। जिले में तीन किस्मों में अलग-अलग मात्रा में गेहूं का बीज पहुंचा है। चंबा क्षेत्र में 600 क्विंटल गेहूं के बीज की मांग सबसे अधिक है। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में महज 32 क्विंटल बीज की मांग है। भटियात में 400 और पांगी में भी 250 क्विंटल बीज पहुंचा है। इस साल 1500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अनुदान दिया जा रहा है। गौरतलब है कि जिला मुख्यालय की अपेक्षा जनजातीय क्षेत्र भरमौर में गेहूं की बिजाई कम होती है। भटियात में भी गेहूं के बीज की अच्छी खपत है। विभाग की ओर से मांग के अनुसार बीज मंगवाया जाता है। कृषि उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने बताया कि जिला चंबा में अब तक 1700 क्विंटल बीज पहुंच चुका है। कहा कि पांच सौ क्विंटल की और मांग भेजी गई है।
इन किस्मों का पहुंचा बीज,
बीज की किस्म मात्रा क्विंटल में
डीबी डब्लयू 88 -800
डब्लयूएच 1105-300
एचडी 3086600