फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम खराब रहा तो चोपर से पहुंचाई जाएंगी ईवीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाष कुमार अग्निहोत्री
विज्ञापन

चंबा। प्रदेश में 19 मई को होने वाले लोस चुनावों में पांगी में ईवीएम और वीवीपैट मशीनें पहुंचाने की दशा और दिशा मौसम पर निर्भर है। मौसम के साफ रहने पर पोलिंग बूथों के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को चंबा- तीसा- वाया साच मार्ग से पांगी पहुंचाया जाएगा।

मौसम के खराब होने की स्थिति में चोपर से मशीनें पांगी पहुंचाई जाएंगी। लोस चुनावों में मतदान के लिए पांगी के ही कर्मचारियों की तैनाती रहेगी। कबायली क्षेत्र पांगी की 16 पंचायतों में स्थित 35 पोलिंग बूथों पर 140 कर्मचारी सेवारत रहेंगे। पांगी में लोस चुनावों के दौरान मशीनों के पहुंचना मौसम पर ही निर्भर करेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लोस चुनावों के अंतिम चरण के तहत 19 मई को प्रदेश में लोस चुनावों के तहत मतदान होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी चंबा ने चुनावों को लेकर तैयारियां करीब-करीब मक्कमल कर ली हैं। अब केवल कबायली क्षेत्र पांगी में मतदान के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को पहुंचाना शेष है। निर्वाचन आयोग के सूत्रों के मुताबिक कबायली क्षेत्र पांगी में 35 पोलिंग स्टेशनों में 140 कर्मचारी मतदान के दौरान ड्यूटी देंगे। इन 35 पोलिंग बूथों के लिए 195 सीयू, 190 बीयू और 190 वीवीपैट मशीनें प्रयोग में लाई जाएंगी। इसके अलावा पोलिंग बूथों में स्थापित की जाने वाली मशीनों की संख्या में इजाफा हो सकता है। बहरहाल अब मतदान में प्रयोग होने वाली मशीनों को पांगी पहुंचाने के लिए मौसम अहम भूमिका अदा करेगा।

पांगी में ये हैं मतदान केंद्र
पांगी में लुज, धरवास, चलोली, रूसमस, सुराल भटोरी, हुडान भटोरी, टकवास, सेरी भटवास, सेरी, मालियत-प्रथम, मालियत-द्वितीय, घंघीत, प्रघवाल, प्रेग्रां, पुंटों, फिंडधार, फिंडरू, कुमार, साच, कुठल, हिलौर, घिसल, साहली, उदीण, चस्क भटोरी, चस्क, सेचु, शूण, धनाला, रेई, मिंधल, कुलाल, डीपीएफ पुर्थी, थांदल, शौर मतदान केंद्र स्थित हैं।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी हरिकेश मीणा ने बताया कि पांगी में लोस चुनावों को लेकर प्रयोग में लाई जाने वाली चुनाव सामग्री (वीवीपैट, ईवीएम मशीनों) को पहुंचाने में मौसम सबसे बड़ी भूमिका अदा करेगा। मौसम के साफ रहने और मार्ग के बहाल होने पर सड़क से जबकि मौसम के खराब होने पर चोपर से मशीनों को पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें