फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्यारह साल में भी पूरा नहीं हो पाया बकाण-कलवारा सड़क का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ग्यारह वर्ष बीतने के बाद भी बकाण से कलवारा के लिए सड़क का कार्य आज तक शुरू नहीं हो पाया है। इसको लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को डीसी चंबा हरीकेश मीणा से मिला। ग्रामीण दीपक, रविकांत, मंजीत, हरीश, तिलक, हेमराज और सुधीर ने बताया कि वर्ष 2007 में उपरोक्त सड़क का कार्य शुरू हुआ था। मगर 11 वर्ष बीतने के बाद सड़क का कार्य अधर में लटका हुआ है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में लोगों की उपजाऊ भूमि और फलदार पौधे बरबाद हो गए। मगर सड़क का कार्य 11 सालों से बंद पड़ा है। इसलिए ग्रामीणों को भूमि बरबाद करवाने के बाद भी सड़क सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि उपरोक्त सड़क का कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाया जाए। ताकि ग्रामीणों को सड़क के साथ वाहन सुविधा का भी लाभ मिल सके। उपायुक्त हरीकेश मीणा ने मामले की जांच करने को संबंधित विभाग के अधिकारी को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें